बथनाहा: अपहरण का झांसा देकर परिजनों से फिरौती मांगने वाला युवक गिरफ्तार
बथनाहा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपने ही अपहरण का झांसा देकर स्वजन से दो लाख 30 हजार रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मौदह गांव निवासी अर्जुन कुमार घर में बहन की शादी के दौरान मार्केटिंग के नाम पर सीतामढ़ी गया था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। इसी बीच मोबाइल से स्वजन से फिरौती की मांग की गई और फिर फोन स्विच ऑफ कर दिया गया।