बास्तानार: बास्तानार मण्डल के भाजपा युवा मोर्चा ने नई कार्यकारिणी टीम की की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी ने जिले के 12 मण्डलों में भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एंव भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति से भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने आज शनिवार को बास्तानार मण्डल सहित 12 मण्डलों में भाजयुमो की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है।