बलरामपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर आबर का आकस्मिक निरीक्षण किया
26 मई सोमवार दोपहर 1:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार रस्तोगी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर आबर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनूप कुमार पटेल उपस्थित मिले। सीएमओ निर्देशित किया कि ओपीडी में आने वाले गैर संचारी मरीजों का स्क्रीनिंग अवश्य किया जाए उन्होंने अन्य दिशा निर्देश भी दिया।