बलरामपुर: अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी समारोह के अंतर्गत पंचायत सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी रहीं मौजूद
26 मई सोमवार 12 बजे सदर विकास खंड में अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी समारोह अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी एवं जिले भर के पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने सभी को संबोधित किया।