बलरामपुर: प्रभारी जिला अधिकारी ने कलेक्ट्रेट में EVM वेयरहाउस का किया निरीक्षण
26 मई रविवार को 3 बजे प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा ई वी एम वेयरहाउस का भौतिक सत्यापन किया गया।सत्यापन के दौरान अपर जिलाधिकारी , अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान ई वी एम के रखरखाव अभिलेख एवं अन्य व्यवस्थाओं को प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा देखा गया एवं दिशा निर्देश दिया गया।