कुम्भराज: कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई, 288 लोगों ने कलेक्टर को दिए शिकायती आवेदन
Kumbhraj, Guna | May 12, 2026 गुना कलेक्ट्रेट में 12 मई को जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को जिले के सभी ब्लॉक तहसील ग्रामीण क्षेत्र से आए 288 लोगों ने शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभाग अधिकारियों को समय पर निराकरण के आदेश दिए। जनसुनवाई में लोगों को निशुल्क आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य नेत्र और एचआईवी जांच के साथ निशुल्क कानूनी सलाह की सुविधा मिली।