कैराना: मोहल्ला खैल में दो चचेरे भाइयों के शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार, शादी के कार्ड बांटने जाते समय हुए थे हादसे के शिकार
Kairana, Shamli | Sep 10, 2026 मुजफ्फरनगर जिले के बढ़ाना थाना क्षेत्र के भैसाना गांव के निकट एक दिन पूर्व अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया था। हादसे में पिता-पुत्री समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में शामली जिले के कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी साजिद और इदरीस भी शामिल थे। दोनों चचेरे भाई बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि साजिद की बेटियों की शादी की तारीख तय है।