बारां: पार्वती नहर से 10 जुलाई को छोड़ा जाएगा पानी, खरीफ फसलों की होगी सिंचाई
Baran, Baran | Jul 5, 2025 जल संसाधन विभाग ने खरीफ फसल की सिंचाई के लिए पार्वती नहर से पानी छोड़ने की तैयारी कर ली है विभाग ने जल उपभोक्ता संगम अध्यक्षों के साथ एक्सईएन कार्यालय में बैठक की इसमें 10 जुलाई से नहर शुरू करने का निर्णय लिया गया ।महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पार्वती नहर परियोजना बारां अटरू और मांगरोल तहसील के किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान करती है।