बारां: सब्जीमंडी के पास सोफिया जनरल स्टोर में लगी आग, फायर ब्रिगेड टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Baran, Baran | Jul 5, 2025 सब्जीमंडी के पास स्थित सोफिया जनरल स्टोर में गत शुक्रवार देर रात्रि को अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख ने शनिवार को दोपहर 2 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि सब्जीमंडी के पास सोफिया जनरल स्टोर में देर रात को आग लगी थी।