बारुन: जम्होर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जम्होर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे दो गैर-जमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बरौली गांव से की गई। जम्होर थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता ने पुष्टि की है।