शिवपुरी नगर: कलेक्टर पहुंचे सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट, अपनी मौजूदगी में मोटर सुधरवाई, कल से शहर में पानी की सप्लाई होगी बहाल
शिवपुरी शहर में गहराते जल संकट और पेयजल आपूर्ति में आ रही बाधाओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा बुधवार को स्वयं सतनवाड़ा स्थित फिल्टर प्लांट पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्लांट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहरवासियों को पानी के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।