डुमरांव: डुमरांव प्रखंड कार्यालय में स्व-गणना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, ऑनलाइन माध्यम से दर्ज होगी जानकारी
Dumraon, Buxar | Apr 18, 2026 डुमरांव प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार सुबह 11 बजे स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी साहिला ने की, जिसमें एसडीएम राकेश कुमार, बीडीओ संदीप कुमार पांडेय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।