कासगंज: जिला कलेक्ट्रेट पर बीएड परीक्षा की तैयारी और औद्योगिक भूखंड आवंटन प्रक्रिया शुरू, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
कासगंज में जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में आगामी संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड.-2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने हेतु बैठक आयोजित हुई। 31 मई को जिले के तीन केंद्रों पर 1174 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं उद्योग विभाग ने रिक्त औद्योगिक भूखंडों और शेडों के आवंटन के लिए जेम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।