पचरुखी: पचरुखी पुलिस ने हाजीपुर से अपहृता को किया बरामद
पचरुखी पुलिस ने थाना क्षेत्र के घोड़गाहियां गांव से अपहृत एक महिला को हाजीपुर स्टेशन के समीप से बरामद कर लिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी बालेश्वर सिंह ने बताया कि सोमवार को महिला को 164 के बयान हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया गया। गौरतलब हो कि घोड़गाहिया गांव से महिला को अज्ञात द्वारा अपहरण कर लिया गया था।