पचरुखी: जसौली के वार्ड सदस्यों ने पंचायत सचिव पर लगाया मनमानी का आरोप, पचरुखी बीडीओ और सिवान डीडीसी से किया शिकायत
जसौली पंचायत के 10 वार्ड सदस्यों ने शनिवार को पंचायत सचिव रविकांत कुमार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए पचरुखी बीडीओ को एक शिकायत पत्र दिया है। शिकायत पत्र की प्रतिलिपियां डीडीसी सिवान और डीपीआरओ सिवान को भी भेजी गईं हैं। वार्ड सदस्यों की ओर से बताया गया कि स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन में पंचायत सचिव मनमानी कर रहे हैं।