पचरुखी: माहपुर और बैसाखी गांव से दो शराबी गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के माहपुर और बैसाखी गांव से दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबियों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। सोमवार को दोनों शराबियों को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया जाएगा।