पचरुखी: पेयजलापूर्ति नहीं होने से नाराज गमहरिया के वार्ड सदस्य ने त्यागपत्र देने हेतु मुखिया को भेजा आवेदन
गमहरिया गांव में पेयजलापूर्ति नहीं होने से नाराज वार्ड सदस्य मनोरंजन ओझा ने गोपालपुर पंचायत के मुखिया को एक आवेदन देकर अपना पद छोड़ने की बात कही है। वार्ड सदस्य द्वारा उठाए गए इस कदम से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वार्ड सदस्य ने बताया कि एक वर्ष से उनके वार्ड में पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है ऐसे में आमजन को परेशानी हो रही है।