पचरुखी: पचरुखी थाना परिसर में सीओ ने लगाया जनता दरबार, आधा दर्जन मामलों की हुई सुनवाई
पचरुखी थाना परिसर में शनिवार को सीओ अमित कुमार ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान आधा मामलों की सुनवाई हुई। हालाकि उक्त मामलों में किसी भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका। पुनः अगली तिथि को सुनवाई हेतु सभी पक्षों की सुनवाई हेतु बुलाया गया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि आज उनके द्वारा जीबी नगर तरवारा थाना, सराय थाना और महादेवा ओपी थाना में जनता दरबार लगाया गया।