रक्षाबंधन पर थानों में मनाया गया उत्सव, बच्चों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
जहानाबाद : रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक जहानाबाद के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना परिसरों में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इस दौरान वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने थाना परिसरों में पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राखी बांधी। इसके बाद बच्चों ने पुलिसकर्मियों के साथ पौधारोपण कर सुरक्षा, स्नेह और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस और बच्चों के बीच आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।
पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अपने-अपने घरों में पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने सामाजिक सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। “राखी का बंधन, सुरक्षा का विश्वास और हरियाली का संकल्प—जहानाबाद पुलिस के साथ।”
Jehanabad, Jehanabad | Aug 28, 2026