सिरसागंज: पुलिस टीम ने रेलवे तिलियानी अंडरपास से तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए तमंचा, बाइक और नकदी
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलहा, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रेलवे तिलियानी अंडरपास के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया गया।