पाली: अक्षय तृतीया पर बिरासिनी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Pali, Umaria | Apr 20, 2026 आज दिनांक 20 अप्रैल दिन सोमवार समय तकरीबन सुबह से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक उमरिया जिले के बीरसिंहपुर पाली स्थित प्रसिद्ध मां बिरासिनी देवी मंदिर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे दिन जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।