सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लड़की बाजार जाने के बाद लापता हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे एक युवक के साथ देखा गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।