Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

#चिंतपूर्णी: श्मशान घाट पर पत्नी ने अकेले किया कोरोना संक्रमित पति का अंतिम संस्कार जब रिश्तेदारों ने भी फेरा मुँह

Shimla Urban, Shimla | May 12, 2021

MORE NEWS

शिक्षा विभाग ने जेओए (लाइब्रेरी) के नियुक्ति आदेश किए जारी

शिमला, 3 अगस्त।

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने जूनियर कार्यालय सहायक (लाइब्रेरी) के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। निदेशालय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष के लिए जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस अवधि में उन्हें प्रतिमाह 12,500 रुपये का निश्चित मानदेय दिया जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रदेश के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में की गई है। नियुक्ति आदेशों के साथ सेवा संबंधी शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। शिक्षा विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि के भीतर अपने-अपने नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

#HimachalPradesh #EducationDepartment #JOALibrary #Appointment #GovernmentJobs #SchoolEducation #HimachalNews

शिक्षा विभाग ने जेओए (लाइब्रेरी) के नियुक्ति आदेश किए जारी शिमला, 3 अगस्त। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने जूनियर कार्यालय सहायक (लाइब्रेरी) के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। निदेशालय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष के लिए जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस अवधि में उन्हें प्रतिमाह 12,500 रुपये का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रदेश के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में की गई है। नियुक्ति आदेशों के साथ सेवा संबंधी शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। शिक्षा विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि के भीतर अपने-अपने नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। #HimachalPradesh #EducationDepartment #JOALibrary #Appointment #GovernmentJobs #SchoolEducation #HimachalNews

Shimla Urban, Shimla | Aug 3, 2026

सुपर स्पेशियलिटी चमियाना में सोमवार को 16वां राष्ट्रीय अंगदान दिवस मनाया गया, मरीजों एवं तीमारदारों को किया जागरूक

राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (सोटो) हिमाचल प्रदेश द्वारा 16वां राष्ट्रीय अंगदान दिवस अटल आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाना में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सोटो के संयुक्त निदेशक डॉ. निशांत नड्डा ने संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. बृज तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर अंगदान जागरूकता गतिविधियों पर चर्चा की।

इसके उपरांत नेफ्रोलॉजी एवं न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी के बाहर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सैकड़ों मरीजों एवं उनके तीमारदारों को अंगदान के महत्व, इसकी प्रक्रिया तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान नेफ्रोलॉजी विभाग की रीनल डायलिसिस टीम की साक्षी ने जीवित रहते किए जाने वाले अंगदान तथा मृत्यु के पश्चात अंगदान के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं कोमल ने अंगदान पर एक भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और अंगदान के लिए प्रेरित किया।
सोटो की मीडिया कंसल्टेंट रामेश्वरी ने उपस्थित लोगों को अंगदान की शपथ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अंगदान एक ऐसा महादान है, जो मृत्यु के बाद भी कई लोगों को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने सभी से अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सोटो की प्रोग्राम असिस्टेंट भारती कश्यप सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में लोगों ने अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
सोटो ने मौजूदा समय तक प्रदेश भर में अंगदान जन जागरूकता अभियान के तहत करीब 350 शिविर लगाए। अंगदान महीना यानि जुलाई माह से लेकर 3 अगस्त तक अंगदान जीवन संजीवनी अभियान के तहत प्रदेश भर के मेडिकल कालेजों सहित शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर लगाए गए।
 हिमाचल में अभी तक मरने के बाद दो अंगदाताओं ने अंगदान किए हैं वहीं 45 लाइव किडनी ट्रांसप्लांट हुए हैं। वहीं अभी तक 4174 लोगों ने अंगदान के शपथ पत्र भरे हैं।

अंगदान जीवन बचाने का जरिया: डॉ राव 

आईजीएमसी में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक  डॉ राहुल राव से भी सोटो की टीम ने शिष्टाचार भेंट की और अंगदान अभियान  संबंधित चर्चा की। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद अंगदान  जीवन बचाने का जरिया है। अंगदान करने वाला व्यक्ति एक साथ आठ लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अंगदान की मुहीम में अपना योगदान देने आगे आएं।

सुपर स्पेशियलिटी चमियाना में सोमवार को 16वां राष्ट्रीय अंगदान दिवस मनाया गया, मरीजों एवं तीमारदारों को किया जागरूक राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (सोटो) हिमाचल प्रदेश द्वारा 16वां राष्ट्रीय अंगदान दिवस अटल आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाना में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सोटो के संयुक्त निदेशक डॉ. निशांत नड्डा ने संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. बृज तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर अंगदान जागरूकता गतिविधियों पर चर्चा की। इसके उपरांत नेफ्रोलॉजी एवं न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी के बाहर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सैकड़ों मरीजों एवं उनके तीमारदारों को अंगदान के महत्व, इसकी प्रक्रिया तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नेफ्रोलॉजी विभाग की रीनल डायलिसिस टीम की साक्षी ने जीवित रहते किए जाने वाले अंगदान तथा मृत्यु के पश्चात अंगदान के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं कोमल ने अंगदान पर एक भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और अंगदान के लिए प्रेरित किया। सोटो की मीडिया कंसल्टेंट रामेश्वरी ने उपस्थित लोगों को अंगदान की शपथ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अंगदान एक ऐसा महादान है, जो मृत्यु के बाद भी कई लोगों को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने सभी से अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर सोटो की प्रोग्राम असिस्टेंट भारती कश्यप सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में लोगों ने अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। सोटो ने मौजूदा समय तक प्रदेश भर में अंगदान जन जागरूकता अभियान के तहत करीब 350 शिविर लगाए। अंगदान महीना यानि जुलाई माह से लेकर 3 अगस्त तक अंगदान जीवन संजीवनी अभियान के तहत प्रदेश भर के मेडिकल कालेजों सहित शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर लगाए गए। हिमाचल में अभी तक मरने के बाद दो अंगदाताओं ने अंगदान किए हैं वहीं 45 लाइव किडनी ट्रांसप्लांट हुए हैं। वहीं अभी तक 4174 लोगों ने अंगदान के शपथ पत्र भरे हैं। अंगदान जीवन बचाने का जरिया: डॉ राव आईजीएमसी में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल राव से भी सोटो की टीम ने शिष्टाचार भेंट की और अंगदान अभियान संबंधित चर्चा की। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद अंगदान जीवन बचाने का जरिया है। अंगदान करने वाला व्यक्ति एक साथ आठ लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अंगदान की मुहीम में अपना योगदान देने आगे आएं।

Shimla Urban, Shimla | Aug 3, 2026

#राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक, 140 लोगों ने लिया भाग, पार्थिव शिवलिंग की पूजा

शिमला। श्री सनातन धर्म सभा अनाज मंडी शिमला द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जो सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चला। इसमें लगभग 140 लोगों द्वारा भाग लिया गया। सुबह सब से पहले नवग्रह पूजन किया गया व भोले नाथ का आवाहन किया गया। वहीं सभी देवताओं तथा देवी माता का पूजन किया गया। कार्यक्रम के लिए विशेष तौर से पार्थिव शिवलिंग बनाए गए और सभी भक्तों को श्रृंगी (एक विशेष तरह का बर्तन) उपलब्ध कराई गई। मंत्रोच्चारण द्वारा प्रभु शिव शंकर का घी, मधु, दूध, दही तथा जल द्वारा अभिषेक किया गया जिसमें अक्षत, ध्रुवा, बिल पत्र, धतूरा तथा भगवान शिव को प्रिय सभी सामग्री पूजा में प्रयोग की गई। बता दे कि पार्थिव शिवलिंग बांदी मिट्टी या पीपल के पेड़ के नीचे की मिट्टी या नदी किनारे की मिट्टी का प्रयोग किया जाता है। कहा जाता है कि पार्थिव शिवलिंग बनाए गए शिवलिंग की पूजा से भगवान विष्णु भी प्रसन्न हो जाते हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी पार्थिव शिवलिंग महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि पूजा के बाद सभी शिवलिंग प्रवाहित किए जाते हैं। श्री सनातन धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पुरी, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण डोरा, सुभाष चंद्र, वरिष्ठ संयुक्त सचिव सतपाल शर्मा, कन्वीनर धर्मशाला चेतन शर्मा तथा अन्य गणमान्य भक्तों ने भाग लिया। सभा द्वारा शहर वासियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।

#राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक, 140 लोगों ने लिया भाग, पार्थिव शिवलिंग की पूजा शिमला। श्री सनातन धर्म सभा अनाज मंडी शिमला द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जो सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चला। इसमें लगभग 140 लोगों द्वारा भाग लिया गया। सुबह सब से पहले नवग्रह पूजन किया गया व भोले नाथ का आवाहन किया गया। वहीं सभी देवताओं तथा देवी माता का पूजन किया गया। कार्यक्रम के लिए विशेष तौर से पार्थिव शिवलिंग बनाए गए और सभी भक्तों को श्रृंगी (एक विशेष तरह का बर्तन) उपलब्ध कराई गई। मंत्रोच्चारण द्वारा प्रभु शिव शंकर का घी, मधु, दूध, दही तथा जल द्वारा अभिषेक किया गया जिसमें अक्षत, ध्रुवा, बिल पत्र, धतूरा तथा भगवान शिव को प्रिय सभी सामग्री पूजा में प्रयोग की गई। बता दे कि पार्थिव शिवलिंग बांदी मिट्टी या पीपल के पेड़ के नीचे की मिट्टी या नदी किनारे की मिट्टी का प्रयोग किया जाता है। कहा जाता है कि पार्थिव शिवलिंग बनाए गए शिवलिंग की पूजा से भगवान विष्णु भी प्रसन्न हो जाते हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी पार्थिव शिवलिंग महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि पूजा के बाद सभी शिवलिंग प्रवाहित किए जाते हैं। श्री सनातन धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पुरी, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण डोरा, सुभाष चंद्र, वरिष्ठ संयुक्त सचिव सतपाल शर्मा, कन्वीनर धर्मशाला चेतन शर्मा तथा अन्य गणमान्य भक्तों ने भाग लिया। सभा द्वारा शहर वासियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।

Shimla Urban, Shimla | Aug 3, 2026

IAS विवेक भाटिया भी चले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली
#VivekBhatia #CentralDeputation #Delhi #IAS #HimachalPradesh #HimachalNews #Bureaucracy #AdministrativeNews

IAS विवेक भाटिया भी चले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली #VivekBhatia #CentralDeputation #Delhi #IAS #HimachalPradesh #HimachalNews #Bureaucracy #AdministrativeNews

Shimla Urban, Shimla | Aug 3, 2026

रचनात्मक शिक्षा से युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव - विक्रमादित्य सिंह*

*ललित कला महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल हुए लोक निर्माण मंत्री*

शिमला: प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय, लौहारब में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वर्षभर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने महाविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का सपना था कि लौहारब में ललित कला महाविद्यालय स्थापित हो। इसी उद्देश्य से वर्ष 2016 में इस संस्थान की आधारशिला रखी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वर्ष 2024 में महाविद्यालय का लोकार्पण किया, जिसके बाद से यह संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि ललित कला केवल कला का माध्यम नहीं, बल्कि रचनात्मकता, सौंदर्य बोध और मानवीय संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त मंच है। चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत एवं अन्य कलाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है और उनका व्यक्तित्व निखरता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित करते हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी 30 राजकीय महाविद्यालयों में कौशल विकास से संबंधित विभिन्न ट्रेड प्रारम्भ किए गए हैं, जिन्हें विद्यार्थियों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। साथ ही चरणबद्ध ढंग से महाविद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जा रही हैं, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

*छात्राओं की सुरक्षा एवं बस सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में स्थापित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा, सुविधा एवं आवागमन के लिए बस सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*महाविद्यालय परिसर तक सड़क का कार्य बरसात के बाद होगा आरम्भ*
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि महाविद्यालय परिसर तक सड़क की टायरिंग एवं मेटलिंग का कार्य बरसात समाप्त होते ही आरम्भ कर दिया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक बजट का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है।

*नशामुक्त जीवन अपनाने का किया आह्वान, महाविद्यालय को 51 हजार रुपये देने की घोषणा*
उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया तथा कहा कि शिक्षक और अभिभावकों के मार्गदर्शन से ही युवा अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।

इससे पूर्व महाविद्यालय की प्रधानाचार्य कामायनी बिष्ट ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए संस्थान की वार्षिक उपलब्धियों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी मुख्य अतिथि ने सराहना की।

*नयासेर खड्ड पर निर्माणाधीन पुल एवं सड़क कार्य का किया निरीक्षण*
कार्यक्रम के उपरांत लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने नयासेर खड्ड पर लगभग 2.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नयोहठ-नयासेर से देवीधार को जोड़ने वाले पुल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करेगा तथा स्थानीय लोगों की आवाजाही को सुगम बनाएगा। उन्होंने बताया कि नयोहठ-नयासेर-देवीधार सड़क के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर लगभग 14 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। साथ ही, विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के आधार पर आवश्यकतानुसार नए बस रूट भी स्वीकृत किए जाएंगे।

*यह रहे उपस्थित*
इस अवसर पर शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. श्वेता सिंह, जिला परिषद प्रधानाचार्य अनीता शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष जीत सिंह, बीडीसी सदस्य प्रेमलता, ब्लॉक कांग्रेस टूटीकंडी/टूटू अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, बनूटी जोन अध्यक्ष ललित, ग्राम पंचायत जनोल की प्रधान मधु देवी, ग्राम पंचायत दुधालटी के प्रधान पवन कुमार, पीटीए अध्यक्ष उमेश शर्मा, स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष कामाक्षी शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दीपक राज, अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अध्यापक, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

#pwdminister #shimla #education #himachalpradesh #himachalnow #shimlaupdates

रचनात्मक शिक्षा से युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव - विक्रमादित्य सिंह* *ललित कला महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल हुए लोक निर्माण मंत्री* शिमला: प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय, लौहारब में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वर्षभर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने महाविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का सपना था कि लौहारब में ललित कला महाविद्यालय स्थापित हो। इसी उद्देश्य से वर्ष 2016 में इस संस्थान की आधारशिला रखी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वर्ष 2024 में महाविद्यालय का लोकार्पण किया, जिसके बाद से यह संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ललित कला केवल कला का माध्यम नहीं, बल्कि रचनात्मकता, सौंदर्य बोध और मानवीय संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त मंच है। चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत एवं अन्य कलाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है और उनका व्यक्तित्व निखरता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित करते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी 30 राजकीय महाविद्यालयों में कौशल विकास से संबंधित विभिन्न ट्रेड प्रारम्भ किए गए हैं, जिन्हें विद्यार्थियों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। साथ ही चरणबद्ध ढंग से महाविद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जा रही हैं, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। *छात्राओं की सुरक्षा एवं बस सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में स्थापित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा, सुविधा एवं आवागमन के लिए बस सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *महाविद्यालय परिसर तक सड़क का कार्य बरसात के बाद होगा आरम्भ* विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि महाविद्यालय परिसर तक सड़क की टायरिंग एवं मेटलिंग का कार्य बरसात समाप्त होते ही आरम्भ कर दिया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक बजट का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है। *नशामुक्त जीवन अपनाने का किया आह्वान, महाविद्यालय को 51 हजार रुपये देने की घोषणा* उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया तथा कहा कि शिक्षक और अभिभावकों के मार्गदर्शन से ही युवा अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। इससे पूर्व महाविद्यालय की प्रधानाचार्य कामायनी बिष्ट ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए संस्थान की वार्षिक उपलब्धियों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी मुख्य अतिथि ने सराहना की। *नयासेर खड्ड पर निर्माणाधीन पुल एवं सड़क कार्य का किया निरीक्षण* कार्यक्रम के उपरांत लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने नयासेर खड्ड पर लगभग 2.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नयोहठ-नयासेर से देवीधार को जोड़ने वाले पुल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करेगा तथा स्थानीय लोगों की आवाजाही को सुगम बनाएगा। उन्होंने बताया कि नयोहठ-नयासेर-देवीधार सड़क के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर लगभग 14 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। साथ ही, विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के आधार पर आवश्यकतानुसार नए बस रूट भी स्वीकृत किए जाएंगे। *यह रहे उपस्थित* इस अवसर पर शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. श्वेता सिंह, जिला परिषद प्रधानाचार्य अनीता शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष जीत सिंह, बीडीसी सदस्य प्रेमलता, ब्लॉक कांग्रेस टूटीकंडी/टूटू अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, बनूटी जोन अध्यक्ष ललित, ग्राम पंचायत जनोल की प्रधान मधु देवी, ग्राम पंचायत दुधालटी के प्रधान पवन कुमार, पीटीए अध्यक्ष उमेश शर्मा, स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष कामाक्षी शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दीपक राज, अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अध्यापक, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। #pwdminister #shimla #education #himachalpradesh #himachalnow #shimlaupdates

Shimla Urban, Shimla | Aug 3, 2026