हुज़ूर: भोपाल: इतवारा क्षेत्र में तलवार लहराने वाला आरोपी तलैया थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2025 भोपाल के इतवारा क्षेत्र में तलवार लहराने वाले आरोपी शोएब कुरैशी को तलैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का वीडियो सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह खुलेआम तलवार लहराता नजर आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मंगलवार को केवड़ के बाग इलाके से उसे तलवार सहित पकड़ा| भागने की कोशिश पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया|