*मलेरिया रथ को सीएचएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रबाना*
दतिया, 02 जून, 2026।
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया डॉ. बी.के. वर्मा ने मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले में भ्रमण हेतु रबाना किया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल चउदा, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. डी.के. उज्जैनियां, सहायक मलेरिया अधिकारी चन्दन सिंह दादौरिया, श्रीमती हेमलता शिवहरे लैव-टेक्नीशियन, आशीष खरे, राजबहादुर सिंह मलेरिया निरीक्षक उनाव, विनोद कुमार बड़ा मलेरिया निरीक्षक इंदरगढ़, अजय, दीपक, मिस्टर फील्ड वर्कर आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
मलेरिया रथ जिले भर के गांवों सहित शहरी रिहायशी ईलाकों में आमजन को जागरूक करेगा। मलेरिया रथ के साथ चल रहे कर्मचारी लोगों को रोग और उससे बचाव के तरीके बतायेंगे। इतना ही नहीं भ्रमण के दौरान मिलने वाले बुखार से पीड़ित रोगियों की मलेरिया रथ में ही स्लाईड भी बनाई जाएंगी तथा रैपिड डायग्नोस्टिक किट से भी जांच की जावेगी। सब्जी मण्डी एवं बाजारों में प्रचार के पर्चे वितरण के अलावा, माईकिंग, अखबारों में पर्चे लगवाकर आमजन को जागरूक किया जावेगा।
डॉ. चउदा ने बताया कि रथ संचालन के दौरान यह रथ दूरस्थ ग्रामों भ्रमण करेगा। साथ ही रथ बड़े-बड़े कस्बों में अलग-अलग प्रकार के फ्लैक्स लगाकर मलेरिया रोग से बचाव हेतु हाट बाजार प्रदर्शनी लगाई जावेगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को मच्छरों के रोग फैलाने से लेकर उनके विनिष्टीकरण तक की प्रक्रिया को चित्रों के माध्यम से समझाया जा सके।