दतिया नगर: दतिया में साइबर ठगी: एडवोकेट के मोबाइल से रिमोट एक्सेस लेकर ठगों ने ₹1256074 उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी
दतिया शहर में साइबर ठगी का एक बड़ा और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने एक एडवोकेट के मोबाइल का रिमोट एक्सेस लेकर उनके बैंक खाते से लाखों रुपये पार कर दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित एडवोकेट मंगल सिंह परमार (63 वर्ष), निवासी सिजौरा हाउस, बुंदेला कॉलोनी दतिया, ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।