बांधवगढ़: उमरिया एसडीएम बांधवगढ़ ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, उमरिया केंद्र का किया निरीक्षण
20 मई बुधवार समय 12 बजे अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित उमरिया केंद्र गोदाम का निरीक्षण का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बताया गया कि खरीदे गये कुल अनाज की मात्रा 6707 क्विटल है । प्राप्त बारदानों की संख्या 13500 है । उपयोग हुए बारदानो की संख्या 13174 है । निरीक्षण के समय प्रबंधक भी उपस्थित रहे