घाटोल: घाटोल ब्लॉक में एक दिवसीय स्काउटर गाइडर बिगनर्स कोर्स का प्रारम्भिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय बांसवाड़ा के तत्वाधान में घाटोल ब्लॉक में एक दिवसीय स्काउटर गाइडर बिगनर्स कोर्स प्रारम्भिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार सुबह 10बजे से शाम 5 बजे तक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में किया गया। निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग से आवंटित विद्यालयों के अध्यापकों अध्यापिकाओं ने शिविर में भाग लिया।