गोला: गोला में सार्वजनिक रास्ते पर विवाद, युवती से मारपीट के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज, वीडियो हुआ वायरल
Gola, Gorakhpur | Aug 16, 2026 गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सार्वजनिक रास्ते को कब्जा मुक्त कराने की मांग कर रही एक युवती के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह मामला चर्चा में आया।