गया टाउन सीडी ब्लॉक: कुजापी में ज़मीन अतिक्रमण मामले पर डीएम ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को जांच का निर्देश दिया
गया समाहरणालय में डीएम शशांक शुभंकर ने बुधवार की दोपहर 12 बजे जनता दरबार में 40 आमजनों की समस्याओं को सुना।जिसमे जिले के विभिन्न प्रखंडों से भूमि विवाद,आवास योजना,स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों की समस्याएं सुनी।जिस पर डीएम ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को त्वरित निपटारा करने का निर्देश दिया है।