सहार: खैरा गांव के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, एक की स्थिति चिंताजनक होने पर किया गया रेफर
Sahar, Bhojpur | Apr 5, 2026 सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए खैरा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को मामूली चोट के कारण घर भेज दिया गया।वहीं खैरा निवासी धनंजय साह के 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है