शामली: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद परिजनों ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, वीडियो वायरल
Shamli, Shamli | Aug 26, 2026 बुधवार की शाम शामली कोतवाली क्षेत्र की नाला पटरी पर जिम से निकलने के बाद हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात के बाद परिजनों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में शव के पास मौजूद एक युवक ने कहा कि करीब 18 कारतूस सड़क पर पड़े हैं।