विद्यार्थी हुंकार अभियान के तहत ABVP ने सौंपा ज्ञापन
सिवनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला सिवनी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “विद्यार्थी हुंकार अभियान” के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के अधिकारों और सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र और स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है।
#ABVPMP #ABVP #Seoni #विद्यार्थी_हुंकार_अभियान #HKNewsSeoni
Chhapara, Seoni | Aug 28, 2026