चाय की दुकान पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खुद बनाई चाय और कार्यकर्ता को अपने हाथों से पिलाई!
मध्य प्रदेश के रेहटी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यकर्ता विष्णु गुप्ता की चाय की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुद चाय बनाई और विष्णु गुप्ता को अपने हाथों से चाय पिलाई।
श्री चौहान ने कहा कि जनसंघ के समय से पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे विष्णु भैया के साथ चाय पर पुरानी यादें ताजा कीं। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
देखिए शिवराज सिंह चौहान का यह सादगी भरा अंदाज।
#ShivrajSinghChouhan #BJP #Rehti #MadhyaPradesh #HKNewsSeoni Dinesh Rai Munmun Rajneesh Harvansh Singh
Chhapara, Seoni | Nov 23, 2026