वसंत विहार: ₹72 लाख से ज्यादा कीमत के गोल्ड के साथ 1 हवाई यात्री आईजीआई एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार
कस्टम की टीम ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक हवाई यात्री को पकड़ा है। उसके पास से लगभग 999 ग्राम के 13 गोल्ड के बिस्किट जप्त किए गए। इसकी कीमत 72 लाख से ज्यादा हैं। कस्टम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह हवाई यात्री इंदौर से दिल्ली आया था। इस टर्मिनल 3 पर लगेज की जांच के दौरान हिरासत में लिया गया है।