सारठ: पालोजोरी मार्ग पर मलिकडंगाल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक किशोर की मौत, 2 घायल
Sarath, Deoghar | Apr 18, 2026 सारठ-पालोजोरी मार्ग पर मलिकडंगाल के पास शनिवार रात 9 बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक किशोर की मौत हो गई, 2 किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि कचुआबांक का बड़कू मांझी 17 छोटे भाई चरकु मांझी 15 व सुदामा मांझी 10 के साथ बाइक से पालोजोरी जा रहा था व मलिकडंगाल के पास हादसे का शिकार हो गया। पुलिस द्वारा घायलों को CHC पहुंचाने पर 1 की मौत हो गई।