हसनपुर: नवविवाहिता की हत्या में फरार बुजुर्ग महिला को हसनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
हसनपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया है कि नव विवाहिता की हत्या में फरार चल रही बुजुर्ग महिला राजेश्वरी पत्नी चेतराम को मुखबिर की सूचना पर गांव शाहपुर कला से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसका शनिवार शाम 5:00 बजे संबंधी धारा में चालान कर दिया है।