फिरोज़ाबाद: गांव बरगदपुर इलाके में सट्टे के पैसों को लेकर एक शख्स को पीट-पीटकर किया घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव बरगदपुर सें मारपीट का मामला सामने आया है। घायल रिंकू के परिजनों की माने सट्टे के पैसों को लेकर गांव के नामजद लोगो नें रास्ते में पकड़ कर मारपीट की है। पीड़ित नें पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस नें घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।