फिरोज़ाबाद: ककरऊ कोठी के पास डम्पर की टक्कर से थ्री व्हीलर टेम्पो के उड़े परखचे, करीब आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी के पास टेम्पो में बैठे लोगो की उस बक्त चीख पुकार निकल पड़ी। जब तेज रफ़्तार डम्पर नें थ्री व्हीलर टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी । हादसा इतना बड़ा था टेम्पो सवार लोग बुरी तरह से फस गए। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगो के पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस नें फसें लोगो का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।