फिरोज़ाबाद: सदर हवालात से एक आरोपी के फरार होने के बाद जिलेभर में अलर्ट, आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में मामला है दर्ज
बताया गया सदर की हवालात से आज एक मुलजिम के फरार होने से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने तत्काल जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया है और सभी सवारी गाड़ियों, बसों, टैक्सियों व अन्य सार्वजनिक वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। मुलजिम के फरार होने की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।