बगोदर: बेको पूर्वी पंचायत सचिवालय की ज़मीन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग
बगोदर प्रखंड के बेको पूर्वी पंचायत सचिवालय के जमीन को ग्रामीणो ने अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है।मामले को लेकर शनिवार को बगोदर सीआई राज कुमार व अमीन टेकोचंद महतो बेको पूर्वी पंचायत सचिवालय पहुचें,जहां ग्रामीणो की हस्ताक्षर युक्त आवेदन बगोदर अंचलाधिकारी के नाम सीआई को सौंपा गया।