कोईलवर: कोईलवर प्रखंड के गोवर्धन चक जलपुरा में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, देवरिया बनी चैंपियन
कोईलवर प्रखंड अंतर्गत स्टूडेंट क्लब गोवर्धनचक जलपुरा के सौजन्य से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य रविंद्र कुमार, मथुरापुर पंचायत के मुखिया पति मुन्ना सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से पिता काटकर किया। बुधवार की सुबह 7:00 मैच का फाइनल मुकाबला के साथ संपन्न हुआ।