कालपी: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छौंक में एफएसओ ने किया फायर ऑडिट, गोष्ठी में छात्राओं को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया
Kalpi, Jalaun | Jul 31, 2026 जिला अग्निशमन अधिकारी ए.के. सिंह के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे फायर स्टेशन कालपी की टीम ने प्रभारी विनोद कुमार नायक के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, छौंक में फायर ऑडिट एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने परिसर में अग्निशमन यंत्र, फायर एक्सटिंग्विशर, जल भंडारण व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कर निर्देश दिए।