सिहोरा: शिव मंदिर बाबा ताल के सामने, माता की मढ़िया में नशेड़ी ने ताला तोड़कर तलवार छुपाई
सिहोरा थाना क्षेत्र के शिव मंदिर बाबा लाल के सामने माता की मडिया में शुक्रवार सुबह 8:00 बजे एक नशेड़ी चोर ने पहले तो मंदिर का ताला तोड़ा फिर अंदर रखी हुई तलवार को बाहर कहीं छिपा दिया। सुबह मंदिर में पूजन अर्चन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने जिसकी जानकारी सिहोरा थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए उसे सिहोरा थाने ले गई।