इटावा: 36 साल की सेवा के बाद भावभीनी विदाई, SP सिटी ने रिटायर पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
SP सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने थाना लवेदी के उपनिरीक्षक रुद्रप्रताप सिंह और फायर सर्विस के फायरमैन बलवीर सिंह को स्मृति चिन्ह, घड़ी, प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर SP सिटी ने कहा कि विभाग सदैव अपने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ खड़ा है और भविष्य में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। दोनों अधिकारियों ने अपने 30+ वर्षों के सेवाकाल में ईमानदारी से विभाग की सेवा की।
इस दौरान ASP क्राइम संतोष कुमार सिंह, CO आयुषी सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
वर्दी को सलाम! 36 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए इटावा के 2 जवान, पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी विदाई 🙏
#Etawah #UPPolice #Retirement #SPSCity #DDMNewsLive
#EtawahPolice #Farewell #UPP #PoliceLine #AbhaynathTripathi