ओरमांझी: आदिवासी संगठनों ने राजभवन में राज्यपाल से मिलकर गांव में शराब दुकान खोलने का विरोध जताया
राजभवन में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर आदिवासी संगठनों ने गांव में शराब दुकान खोलने का विरोध जताया। इस मौके पर आदिवासी संगठनों ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पांचवीं अनुसूची के तहत संरक्षित क्षेत्रों में शराब बिक्री की अनुमति देना आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक ढांचे पर आघात है