ओरमांझी: ओरमांझी और रामगढ़ के बीच घाटी में ट्रक पलटा, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
ओरमांझी और रामगढ़ के बीच रविवार दोपहर करीब 12 बजे घाटी में ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज होने की वजह से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने की वजह से ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।