ओरमांझी: खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में झारखंड के पहले मत्स्य महोत्सव का आयोजन किया गया
खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में गुरुवार शाम करीब छह बजे झारखंड का पहला मत्स्य महोत्सव का आयोजन किया गया। मत्स्य महोत्सव का उद्घाटन कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। इस मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड में सरकार की सोच हर प्रखंड, हर पंचायत में मत्स्य पालन के लिए मॉडल तालाब का निर्माण करना है।