ओरमांझी: रांची विश्वविद्यालय के शहीद स्मृति सभागार में आयकर रिटर्न और टीडीएस को लेकर कार्यशाला का आयोजन
रांची विश्वविद्यालय के शहीद स्मृति सभागार में मंगलवार शाम करीब चार बजे आयकर रिटर्न्स और टीडीएस को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान रांची विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों और लेखापालों के लिए आयकर रिटर्न और टीडीएस के संबंध में आयकर विभाग के पदाधिकारियों के साथ कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने जानकारी दी।