ओरमांझी: रांची के धुर्वा डैम में भव्य गंगा आरती का आयोजन, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री रहे मौजूद
धुर्वा डैम में बुधवार शाम करीब छह बजे भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के साथ बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में बीजेपी रांची महानगर द्वारा भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।